Breaking News

गणेश महोत्सव: गंजडुंडवारा में भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजे बप्पा के जयकारे, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।

गणेश महोत्सव: गंजडुंडवारा में भव्य शोभायात्रा के साथ गूंजे बप्पा के जयकारे, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब।

संवाददाता, वसीम कुरैशी

गंजडुंडवारा (कासगंज)। कस्बे में श्री गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर शुक्रवार को अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ श्री गणेश शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक भजनों की धुन पर निकली इस यात्रा में स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा, जिससे पूरा मार्ग भक्ति के रंग में रंग गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला मंसूर से हुआ। इसके बाद यात्रा थाना रोड, हनुमानगढ़ चौराहा, तीन की मंडी, राजाराम चौराहा, धनपाल मोहल्ला और मोहल्ला भीकम से गुजरते हुए पवित्र गंगा नदी के तट की ओर अग्रसर हुई। मार्ग में स्थान-स्थान पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्री गणेश का स्वागत किया और जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

धार्मिक आयोजन को लेकर कस्बेवासियों में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सागर वाल्मीकि, अरविंद वाल्मीकि, बिजेंद्र वाल्मीकि, अमरजीत वाल्मीकि, अमन वाल्मीकि, अतुल वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, आदित्य वाल्मीकि, सुमित वाल्मीकि तथा आकाश वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

 

Spread the love

Check Also

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा करने के दिए निर्देश।

बारिश से फसल नुकसान पर प्रशासन सक्रिय: शाहजहांपुर डीएम ने 24 घंटे में सर्वे पूरा …