Breaking News

गाँव ज़रीफ़पुर गढ़िया में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण, भाजपा नेत्री ममता शाक्य रहीं मुख्य अतिथि।

गाँव ज़रीफ़पुर गढ़िया में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण, भाजपा नेत्री ममता शाक्य रहीं मुख्य अतिथि।

सहसवान, बदायूं। विधानसभा क्षेत्र के गांव ज़रीफ़पुर गढ़िया में भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा स्थापना कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ममता शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन सत्य, करुणा, अहिंसा और मानव कल्याण का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को शांति, सद्भाव और भाईचारे की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ नई पीढ़ी को अपने आदर्शों और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर ममता शाक्य ने ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रामेश्वर शाक्य, प्रेमपाल शाक्य, दीपचंद्र, बांकेलाल, भगवानदास सागर, नत्थूलाल, ओमप्रकाश, रामगोपाल बघेल, ओमवीर सिंह समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …