Breaking News

बिल्सी: हर-हर महादेव के जयघोष के साथिल्सी से 25 साइकिलों का कांवड़ जत्था हरिद्वार के लिए रवाना।

हर-हर महादेव के जयघोष के साथिल्सी से 25 साइकिलों का कांवड़ जत्था हरिद्वार के लिए रवाना।

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित शिव मंदिर से सोमवार को 25 साइकिलों का कांवड़ जत्था हर-हर महादेव के जयघोष के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुआ।

लगातार 21वें वर्ष निकाली जा रही इस यात्रा में शामिल शिवभक्त पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ साइकिलों पर सवार होकर गंगाजल लेने निकले। श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की गई।

यात्रा में शामिल शिवभक्त दयानन्द कश्यप, पप्पू कश्यप, दुर्गेश कुमार, प्रेम सिंह, ओमेंद्र कुमार आदि ने बताया कि वे चार दिन में हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेकर वापस लौटेंगे। इसके बाद सावन के पावन अवसर पर अपने-अपने शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।

रवाना होने से पहले शिवभक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में शिवभक्ति के गीत और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। क्षेत्रवासियों ने कांवड़ियों की सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …