Breaking News

शाहजहांपुर: जलालाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

जलालाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शाहजहाँपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाकर शनिवार सुबह करीब 10:10 बजे सरैया मोड़ के पास से आरोपी आकाश (28) पुत्र सुरेश, निवासी ग्राम करदौला, को गिरफ्तार कर लिया।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 2 जुलाई को पीड़िता के परिजनों की ओर से थाना जलालाबाद में तहरीर दी गई थी। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 307/2026, धारा 64(1)/333 बीएनएस के तहत दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के संकलन और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक सकतावत सिंह और आरक्षी सनी कुमार शामिल रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!