Breaking News

बिसौली: बेनी महाराज परिसर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन के लिए किया योग का अभ्यास‌।

बिसौली: बेनी महाराज परिसर में योग दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, स्वस्थ जीवन के लिए किया योग का अभ्यास‌।

आई एम खान 

बिसौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा बेनी महाराज परिसर में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को योग के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक शशि गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का विधिवत अभ्यास कराया, जिससे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया गया।

इस गरिमामय कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष क्षमा वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय और सचिव साक्षी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने भागीदारी की। उपस्थित सदस्यों में पिंकी वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, आदित्य गुप्ता, मुनीश गुप्ता, शेखर वार्ष्णेय, शशांक वार्ष्णेय, अंजली वार्ष्णेय, रेनू अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, सुप्रीत गुप्ता, हिमानी गुप्ता, रजनीश शर्मा, श्रुति शर्मा, तरुण गुप्ता, कनक गुप्ता, डॉ. गौरव, गर्व वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय और निशा वार्ष्णेय प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!