Breaking News

बिसौली: माधव कृषि फार्म पर योग का भव्य आयोजन, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार।

बिसौली: माधव कृषि फार्म पर योग का भव्य आयोजन, योग को बताया स्वस्थ जीवन का आधार।

आई एम खान

बिसौली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की ओर से माधव कृषि फार्म पर एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भागीदारी की। रविवार को आयोजित इस विशेष सत्र में योगाचार्य के मार्गदर्शन में सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का विधिवत अभ्यास किया, जिससे सभी ने शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक शांति का अनुभव किया।

इस अवसर पर ग्रुप के अध्यक्ष सुमित गोयल ने अपने विचार रखते हुए कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुखी जीवन जीने की एक पद्धति है, जिसे हम सभी को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस कार्यक्रम में चितरंजन गुप्ता “पिंटू”, सोमवीर यादव, नितिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, डॉ. वैभव गुप्ता, डॉ. अंकुश गुप्ता और अभिनव अग्रवाल सहित ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद रहे। शिविर का समापन सभी के सामूहिक योग अभ्यास और स्वस्थ रहने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!