Breaking News

बिसौली में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर: ग्राम जलालपुर में वर्षों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त, भूमाफियाओं में हड़कंप।

बिसौली में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर: ग्राम जलालपुर में वर्षों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त, भूमाफियाओं में हड़कंप।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नवागत उप जिलाधिकारी एवं आईएएस अधिकारी साई आश्रित शाख मुरी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जा करने वालों और भूमाफियाओं के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रशासनिक टीम ने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम जलालपुर में वर्षों से सरकारी भूमि पर किए गए एक अवैध कब्जे को पूरी तरह से हटाने के लिए बुलडोजर की बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

यह पूरी कार्रवाई जलालपुर के ग्राम प्रधान गोपीचंद द्वारा की गई एक ऑनलाइन शिकायत के बाद अमल में लाई गई है। ग्राम प्रधान की ऑनलाइन शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार ने मामले की विस्तृत व स्थलीय जांच कराई थी। राजस्व विभाग की इस जांच रिपोर्ट में भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके तुरंत बाद प्रशासन ने त्वरित कदम उठाया।

अवैध निर्माण को ढहाने के लिए नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से खड़े किए गए निर्माण पर सीधे बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह से जमींदोज कर दिया और सरकारी भूमि को मुक्त कराया। नए उप जिलाधिकारी के आने के बाद से भूमाफियाओं और अवैध जमीन कब्जाने वालों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे इस ताबड़तोड़ अभियान से पूरे क्षेत्र के रसूखदारों और कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बड़ी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा, राजस्व लेखपाल अमित कुमार, दीपक चौधरी, सचिन भाटी और शम्भू कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!