Breaking News

पटियाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की नेता जाहिदा लगातार सक्रिय, लोगों के दुख-दर्द में बन रहीं सहभागी।

पटियाली क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की नेता जाहिदा लगातार सक्रिय, लोगों के दुख-दर्द में बन रहीं सहभागी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद की पटियाली विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता और सहावर की पूर्व चेयरपर्सन जाहिदा लगातार जनता के बीच पहुंचकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में शामिल होने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने के कारण इन दिनों उनकी सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर भी उनके कई फोटो और वीडियो देखे जा सकते हैं, जिनमें वह आम जनता, महिलाओं और बुजुर्गों से बेहद सादगी के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनती और हर संभव मदद का भरोसा देती नजर आती हैं। हाल ही में क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिसकी जानकारी मिलते ही सपा नेता जाहिदा तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं।

उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। पटियाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का लगातार दौरा कर रहीं जाहिदा आम जनमानस से सीधा संवाद कायम कर उनकी हमदर्द बन रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता और जुड़ाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!