Breaking News

कुलदीप शंखधार के परिजनों से मिले ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, आर्थिक मदद के साथ बढ़ाया मदद का हाथ।

कुलदीप शंखधार के परिजनों से मिले ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव, आर्थिक मदद के साथ बढ़ाया मदद का हाथ।

उघैती (बदायूं)। नोएडा में हुए सड़क हादसे में अपनी जान गंवाने वाले पूर्व भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुलदीप शंखधार के ग्राम पलिया स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को सहसवान ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस असमय दुख को साझा किया।

विक्रांत यादव ने कुलदीप शंखधार को एक मिलनसार और सामाजिक रूप से सक्रिय युवा बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा क्षेत्र को खलेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने तत्काल एक लाख रुपये की नकद सहायता प्रदान की। साथ ही, उन्होंने एक बड़े भाई का धर्म निभाते हुए मृतक की बहनों के विवाह में संपूर्ण आर्थिक सहयोग देने की जिम्मेदारी भी ली।

ब्लॉक प्रमुख पति ने समाज के अन्य सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों से भी इस पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे कठिन समय में समाज का साथ ही परिवार को संबल प्रदान कर सकता है। इस दौरान गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने नम आंखों से कुलदीप को अपनी श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!