Breaking News

बिसौली: संविलियन विद्यालय बंजरिया में सेवानिवृत्त शिक्षिका को सम्मानपूर्वक विदाई।

संविलियन विद्यालय बंजरिया में सेवानिवृत्त शिक्षिका को सम्मानपूर्वक विदाई।

आई एम खान 

बिसौली। संविलियन विद्यालय बंजरिया में मंगलवार को सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षिका पूनम लता सक्सैना को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक आशुतोष मौर्य तथा विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख ओम किशन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विधायक आशुतोष मौर्य ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और एक शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होता। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए विधायक निधि से हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। वहीं ब्लाक प्रमुख ओम किशन ने कहा कि बंजरिया विद्यालय उनके दिल के बेहद करीब है और विद्यालय की प्रगति के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, मलखान सिंह, मनोज कुमार सिंह, एआरपी दीपक रस्तोगी, पूर्व प्रधान महवीर गिरि सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

अंत में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राम बाबू सक्सेना, अनोखे लाल सक्सेना, घनश्याम शर्मा, गगन चन्द्र गुप्ता, चन्द्रमुखी, संतोष सक्सेना, विनेश शर्मा, प्रेमनरायण शर्मा, जगपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, अजयपाल यादव, कैलाश यादव, रामवेटी, रचित, भूरी देवी, भुवनेश गोविल, अबधेश, आयोग गोयल, सुचिका, सरस्वती, सरोज, तृप्ती, नेहा शर्मा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक, ग्रामवासी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!