Breaking News

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों को बांटे गए अंकपत्र।

वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, विद्यार्थियों को बांटे गए अंकपत्र।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा स्थित किड्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों को अंकपत्र वितरित किए गए। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा।

विद्यालय के प्रबंधक सुशील शर्मा ने परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को अंकपत्र और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही नए शैक्षिक सत्र में प्रवेश करने वाले बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक सुशील शर्मा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यार्थियों को परिणाम वितरण के माध्यम से प्रोत्साहित किया गया है, ताकि बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बनी रहे और वे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर साप्ताहिक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किए जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर निरंतर निगरानी रखी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी खुशी जताते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा और उनके विकास पर विशेष ध्यान देता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य आकाश शर्मा, अर्चना सोनी, किरण शर्मा, विशाल शर्मा, देवेंद्र जालान, मीरा शर्मा, फेराज सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!