Breaking News

शाहजहांपुर: अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर जमकर साधा निशाना।

शाहजहांपुर: अजय राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर जमकर साधा निशाना।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। कांग्रेस पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सनातन परंपरा के पूजनीय संत हैं और सरकार द्वारा उनके और उनके शिष्यों के खिलाफ की गई कार्रवाई पूरे सनातन धर्म और देशवासियों का अपमान है।

अजय राय ने चीन के कथित रोबोट डॉग को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस रोबोट डॉग को भारतीय उपलब्धि बताकर पेश किया गया, वह असल में चीन का था। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि इस मामले में क्या कार्रवाई की गई और देश के विज्ञान तथा सम्मान के साथ क्यों खिलवाड़ हुआ।

इसके अलावा, उन्होंने बदायूं में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर पक्षपात और लापरवाही का आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि सरकार को अत्याचार बंद करना चाहिए और कांग्रेस जनता के हित के लिए संघर्ष जारी रखेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!