Breaking News

संत निरंकारी मिशन ने सैयदराजा पोखरे की की सफाई, अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिया संदेश।

संत निरंकारी मिशन ने सैयदराजा पोखरे की की सफाई, अमृत महोत्सव के अंतर्गत दिया संदेश।

चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत स्थित पोखरे पर रविवार को संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने व्यापक सफाई अभियान चलाया। यह कार्यक्रम 76वें आज़ादी के अमृत महोत्सव और “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान के अंतर्गत बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई, उसके बाद सेवादारों ने पोखरे और आसपास के क्षेत्र की सफाई का कार्य किया। इस अवसर पर नगर पंचायत की चैयरमैन आभा जायसवाल ने कहा कि यह मिशन सरकार के अमृत महोत्सव, जल संरक्षण और स्वच्छ जल मिशन के साथ मिलकर समाज में स्वच्छता का संदेश फैलाता है। उन्होंने कहा कि कई संगठन इस दिशा में काम करते हैं, लेकिन निरंकारी मिशन की ईमानदारी और समर्पण एक उदाहरण पेश करता है।

महंत बसतूं दास ने बताया कि मिशन का उद्देश्य केवल सफाई ही नहीं, बल्कि मानवता और परस्पर प्रेम को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि इंसानियत तभी कायम रहेगी जब लोग नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।

इस दौरान अधिसासी अधिकारी दिनेश कुमार, अजय कुमार, चौथी मौर्य, महिला इनचार्ज सुनीता देवी, नेहा, शुभवन्ती, दिलीप अग्रहरी, राजू केशरी, राजू गुप्ता, दीपक कुमार सहित निरंकारी सत्संग और कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने समाज को यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और समर्पण से न केवल स्वच्छता सुनिश्चित की जा सकती है, बल्कि मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!