Breaking News

गणतंत्र दिवस पर किड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों की रही धूम।

गणतंत्र दिवस पर किड्स पब्लिक स्कूल के बच्चों की रही धूम।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा, चंदौली। नगर पंचायत सैयदराजा स्थित किड्स पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सैयदराजा विधायक सुशील सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद विद्यालय की नन्ही-मुन्नी छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर इतना उत्साह था कि अभिभावकगण एवं अतिथिगण कार्यक्रम के अंत तक बच्चों का उत्साहवर्धन करते रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक सुशील शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह एवं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आभा जायसवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम की सराहना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश शर्मा, विशाल शर्मा, प्रीति भारती, देवेंद्र कुमार जालान, विजय कुमार पांडे, फेराज सहित कई शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी के लिए अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!