Breaking News

शौच के लिए निकले लापता बुजुर्ग का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

शौच के लिए निकले लापता बुजुर्ग का मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। जनपद के चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैरा से लापता चल रहे 70 वर्षीय बुजुर्ग नारद मौर्य का शव आखिरकार बरामद हो गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल फैल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बैरा निवासी नारद मौर्य (70 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय घूरन सिंह, बीते कुछ दिनों पहले रोज की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर से आसपास के इलाकों, रिश्तेदारों और गांव में खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला।

शाम तक जब कोई जानकारी नहीं मिल सकी तो परिजनों ने चकिया थाना पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस टीम ने आसपास के गांवों, खेतों, झाड़ियों और नदी-नालों के किनारे सघन तलाशी अभियान चलाया। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी बुजुर्ग की पहचान साझा कर उनकी खोजबीन की गई।

काफी प्रयासों के बाद बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

शव मिलने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और हर कोई इस दुखद घटना से स्तब्ध है।

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!