Breaking News

सहसवान: भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर आदर्श सक्सेना का निर्विरोध चुना जाना तय, नामांकन में एकमात्र आवेदन।

भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद पर आदर्श सक्सेना का निर्विरोध चुना जाना तय, नामांकन में एकमात्र आवेदन।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे

सहसवान, बदायूं। सहसवान ब्लॉक परिसर में भूमि विकास बैंक अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी आदर्श सक्सेना ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन आने के कारण अब आदर्श सक्सेना का निर्विरोध अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है, हालांकि औपचारिक घोषणा अभी शेष है।

नामांकन प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार एवं भूमि विकास बैंक मैनेजर विनोद कुमार अपनी टीम के साथ ब्लॉक परिसर में मौजूद रहे। चुनाव संयोजक अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी आदर्श सक्सेना ने नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के दौरान ब्लॉक प्रमुख सुभाष चंद्र गुप्ता ने प्रस्तावक के रूप में तथा राय साहब रामकृष्ण सक्सेना, अध्यक्ष भूमि विकास बैंक ने अनुमोदक के रूप में हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पियूष माहेश्वरी, वीरपाल सिंह, सुभाष गोड, मदनलाल, सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी, अबीर सक्सेना, दीपक माहेश्वरी, जयंत शर्मा, सचिन शर्मा, बॉबी कोली, सौरभ बिड़ला, देवपाल सिंह यादव, हिमांशु माहेश्वरी, डॉ. नरेश पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत ब्लॉक परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह के साथ भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकी।

एकमात्र नामांकन होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। सभी ने आदर्श सक्सेना को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में भूमि विकास बैंक को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!