Breaking News

बबुरी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर घायल।

बबुरी थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक गंभीर घायल।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र के टडिया गांव के पास शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों को हल्की चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नकटी गांव निवासी लाल बहादुर का पुत्र सूरज अपनी स्प्लेंडर बाइक से बनौली चट्टी गया हुआ था। कार्य निपटाकर वह जब घर लौट रहा था, तभी टडिया गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि सूरज सहित दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में सूरज को गंभीर चोटें आईं, जबकि अन्य दोनों युवकों को आंशिक चोटें बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भिजवाया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!