Breaking News

कासगंज: नगला सूखा गांव में दो पक्षों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से तीन घायल। 

नगला सूखा गांव में दो पक्षों में विवाद, मारपीट और फायरिंग से तीन घायल। 

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। सोरों कोतवाली क्षेत्र के नगला सूखा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई है। विवाद के दौरान चली गोली एक युवक को लगी, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। जहां से गोली लगने से घायल अजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने दोनों पक्षों से जानकारी जुटाकर घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!