Breaking News

कासगंज में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पर केस दर्ज।

कासगंज में मासूम बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी किशोर पर केस दर्ज।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जनपद में एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र का है, जहां एक 15 वर्षीय किशोर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर खंडहर में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने घर से पड़ोस की दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी किशोर उसे बहाना बनाकर पास बने खंडहर में ले गया। बच्ची के देर तक घर न लौटने पर परिजन जब खोजबीन करने पहुंचे, तो वह खून से लथपथ हालत में मिली, जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!