Breaking News

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में बाल दिवस पर उत्सव का आयोजन, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद।

ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल उझानी में बाल दिवस पर उत्सव का आयोजन, बच्चों ने उठाया भरपूर आनंद।

उझानी, बदायूं। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में बाल दिवस बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके को बच्चों के लिए और यादगार बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में आज का दिन ‘बैगलेस डे’ रखा गया, ताकि वे पढ़ाई के दबाव से दूर विभिन्न गतिविधियों का आनंद ले सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य प्रार्थना सभा से हुई, जिसकी प्रस्तुति विद्यालय के अध्यापक और अध्यापिकाओं द्वारा की गई। मंच पर शिक्षकों ने प्रेरणाप्रद कविताओं, रोचक प्रसंगों और बचपन से जुड़ी यादों को साझा कर माहौल को भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बना दिया।

पूरे दिन विद्यालय परिसर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें पेंटिंग, योगा, डॉगबॉल, वॉलीबॉल, बॉल एंड द डॉग गेम्स और बच्चों की पसंदीदा बाउंसी एक्टिविटी शामिल रही। बच्चों के बीच चेयर रेस ने सबसे ज्यादा रोमांच पैदा किया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कला विभाग की ओर से फ्लावर पॉट मेकिंग, पेंटिंग और वेस्ट मैटेरियल को सजावट में बदलने की क्रिएटिव वर्कशॉप भी आयोजित की गई, जिसने बच्चों की रचनात्मकता को नई उड़ान दी।

बच्चों ने पूरे दिन आयोजित गतिविधियों में भाग लेकर अपनी कला, खेल कौशल और शारीरिक फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया। उत्साह से भरे माहौल में बच्चे बेहद खुश नजर आए और बाल दिवस को उन्होंने यादगार बना लिया।

इस विशेष अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री निलांशु अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बाल दिवस की बधाई दी। वहीं, प्रधानाचार्य श्री रवीन्द्र भट्ट ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर छात्र को महीने में कम से कम एक पुस्तक अवश्य पढ़नी चाहिए और एक नई स्किल सीखनी चाहिए। उन्होंने अनुशासन, समय की पाबंदी, व्यक्तित्व विकास और प्रतिदिन एक दयालुता का कार्य करने की प्रेरणा दी।

उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख श्री वाई.के. सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!