Breaking News

दांदरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, यदुवंश कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

दांदरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, यदुवंश कुमार ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

दांदरा, (बदायूं)। ग्राम दांदरा में शनिवार को खेल भावना और उत्साह से भरे माहौल में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि यदुवंश कुमार ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर ग्रामवासी, खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया।

भानु यादव फौजी और मैच आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया तथा उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। गांव के युवाओं का जोश और अनुशासन देखकर सभी अतिथि गदगद नजर आए।

यदुवंश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल के प्रति रुचि, अनुशासन और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त आयोजन समिति और ग्रामवासियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया गया।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!