Breaking News

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑनलाइन सेवाएं 8 से 11 नवंबर तक रहेंगी बंद।

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑनलाइन सेवाएं 8 से 11 नवंबर तक रहेंगी बंद।

सर्वर स्थानांतरण कार्य के चलते ऑनलाइन पंजीकरण बाधित रहेगा।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

लखनऊ। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा अपने ऑनलाइन पोर्टल igrsup.gov.in को बेहतर तकनीकी सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नए सर्वर पर स्थानांतरित (माइग्रेट) किए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह कार्य 08 नवंबर (शनिवार) से लेकर 11 नवंबर (मंगलवार) तक चार दिनों तक जारी रहेगा। इस अवधि में सर्वर के रखरखाव एवं डेटा स्थानांतरण का कार्य संपन्न किया जाएगा।

विभाग ने बताया कि सर्वर माइग्रेशन के चलते इस अवधि में आमजन द्वारा ऑनलाइन लेखपत्र पंजीकरण, स्टाम्प शुल्क भुगतान और अन्य संबंधित सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी। साथ ही उप निबंधक कार्यालयों में पंजीकरण (Registration) का कार्य भी संपादित नहीं किया जा सकेगा।

अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक दस्तावेजों के पंजीकरण या अन्य प्रक्रियाओं के लिए इन तिथियों के बाद में आवेदन करें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।

विभाग ने आश्वासन दिया है कि सर्वर माइग्रेशन कार्य पूरा होते ही पोर्टल पुनः सुचारू रूप से कार्य करना प्रारंभ कर देगा, जिससे उपयोगकर्ताओं को पहले से बेहतर ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!