Breaking News

ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल ने चौकी प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल ने चौकी प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लॉक में उस समय हड़कंप मच गया जब चौकी महदेइया बाजार के प्रभारी पर एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख श्रीदत्तगंज हेमंत जायसवाल स्वयं चौकी पर पहुंचे और चौकी प्रभारी संतोष कुमार पर कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

चौकी पर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल के समर्थन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। कार्यकर्ताओं ने चौकी का घेराव कर चौकी प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर नारेबाजी की और धरना दिया।

सूचना मिलते ही सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी श्रीदत्तगंज कर्मवीर सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उतरौला अवधेश राज सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

ब्लॉक प्रमुख हेमंत जायसवाल ने कहा कि चौकी प्रभारी द्वारा कई बार कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई है और शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा — “अब सब्र का बांध टूट गया है, जब तक निलंबन नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।”

रात देर तक चौकी परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी रही, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!