Breaking News

चकरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

चकरनगर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। चकरनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुरा बगिया के सामने सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

जानकारी के मुताबिक ग्राम गनियावर निवासी राकेश सिंह उर्फ बीटू (42) पुत्र ध्रुव सिंह अपनी बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार शिवम (20) पुत्र राकेश निवासी सिरसा, शैलेन्द्र (21) पुत्र शेर सिंह निवासी सिरसा और रामू (45) पुत्र धर्म सिंह निवासी ऊमरी, म.प्र. चकरनगर की ओर आ रहे थे। मानपुरा बगिया के समीप दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बीटू, शिवम और रामू बुरी तरह घायल हो गए।

घटना की सूचना मौके से गुजर रही भरेह थाना पुलिस ने तुरंत चकरनगर थाने को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!