Breaking News

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा अभियान।

17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा सेवा पखवाड़ा अभियान।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। नगर निगम सभागार में मंगलवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र की अध्यक्षता में जोन संख्या 01 और 02 के पार्षदों एवं सफाई नायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अभियान 2025 को सफल बनाना रहा। यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

बैठक में तय किया गया कि अभियान के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत नियमित कूड़ा उठान, नालियों की सफाई, चूना छिड़काव, एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग जैसी गतिविधियाँ की जाएंगी। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाह पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी या फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने पार्षदों से आह्वान किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दें। सफाई नायकों और सफाई ठेका फर्मों को भी निर्देशित किया गया कि वे वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छता अभियान को गति दें। नगर निगम के सभी संसाधनों का उपयोग इस विशेष अभियान में किया जाएगा।

साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक वार्ड में ब्लैक स्पॉट एरिया को चिन्हित कर वहां सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जाएं। नगर आयुक्त ने कहा कि अभियान तभी सफल होगा जब जनता और जनप्रतिनिधि दोनों सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

बैठक में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार, सभी वार्डों के पार्षद, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!