Breaking News

अहेरीपुर मेले का शुभारंभ करेंगे प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर।

अहेरीपुर मेले का शुभारंभ करेंगे प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा विकास खंड क्षेत्र के कस्बा अहेरीपुर में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण वध मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष मेले का शुभारंभ ग्राम प्रधान संघ इटावा के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी विजय प्रताप सिंह सेंगर करेंगे।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राम सिंह राठौर ने बताया कि विजय दशमी पर हर साल की तरह इस बार भी भव्य मेले का आयोजन होगा। मुख्य आकर्षण के रूप में रावण वध का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी प्रधान विजय प्रताप सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और रावण वध का शुभारंभ किया था।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस परंपरागत आयोजन को सफल बनाएं और सामाजिक व सांस्कृतिक एकता का संदेश दें।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!