Breaking News

एसएस कॉलेज के सामने छात्राओं से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार।

एसएस कॉलेज के सामने छात्राओं से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शहर के एसएस कॉलेज के गेट के सामने छात्राओं को परेशान करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम एसएस कॉलेज से बरेली मोड़ की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्रांड आर्क होटल के सामने कॉलेज गेट के पास एक युवक छात्राओं को परेशान करते हुए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मिला। इससे वहां मौजूद छात्राओं, महिलाओं और अन्य लोगों को परेशानी हो रही थी।

पुलिस टीम ने युवक को समझाकर ऐसी हरकतें न करने की हिदायत दी, लेकिन पुलिस के अनुसार वह नहीं माना। इसके बाद टीम ने उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अंकुश (21) पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम चौडेरा, थाना रामचंद्र मिशन, जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है।

कार्रवाई करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक पारुल, उपनिरीक्षक सुशांत रावत, महिला आरक्षी अनुराधा और विनीता तथा आरक्षी रोहित सांगवान और राहुल शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

लेखपाल पर रिश्वतखोरी के आरोप, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन।

एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, मांगें पूरी न होने पर …