Breaking News

सरनिया गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल, वीडियो वायरल।

सरनिया गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल, वीडियो वायरल।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत मामूली कहासुनी से हुई थी, जो धीरे-धीरे बढ़कर मारपीट और पथराव तक पहुंच गई। इस दौरान कुछ लोगों ने घरों की छतों से भी पत्थर फेंके, जिससे हालात और बिगड़ गए।

झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना का वीडियो भी किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामला संज्ञान में है और जांच जारी है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद साक्ष्यों और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!