Breaking News

उझानी: चलती ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत, पत्नी ने की पहचान।

 

चलती ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत, पत्नी ने की पहचान।

उझानी, बदायूं। उझानी थाना क्षेत्र में छतुईया और हरहरपुर गांव के पास रेल ट्रैक पर एक 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उझानी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

तलाशी के दौरान मृतक के पास से आधार कार्ड और एक डायरी बरामद हुई। डायरी में दर्ज मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही परिवारजन उझानी पहुंचे, जहां युवक की पत्नी पूजा ने शव की पहचान अपने पति विजय उर्फ नन्हें (38) पुत्र मैकूलाल, निवासी अकौली, थाना बिल्सी के रूप में की।

परिजनों ने बताया कि विजय दिल्ली में काम करता था और घटना के समय भी वह दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच हुआ है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!