Breaking News

सेवड़ी हुदहुदीपुर की बनवासी बस्ती को जल्द मिलेगी शहरी सुविधाएं।

सेवड़ी हुदहुदीपुर की बनवासी बस्ती को जल्द मिलेगी शहरी सुविधाएं।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनिया, चंदौली। सेवड़ी हुदहुदीपुर की बनवासी बस्ती में जल्द ही शहरी सुविधाएं जैसे आवास, सड़क, बिजली, स्वच्छ जल और शिक्षा की व्यवस्था शुरू होगी। इस दिशा में ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को 21 परिवारों की सूची तैयार कर पीडी चंदौली और खंड विकास अधिकारी राजेश नायक को भेजी।

ग्राम प्रधान का वर्षों से सपना था कि मुसहर बस्ती के सभी परिवारों को अपना घर, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था और बिजली-पानी जैसी सुविधाएं मिलें। इस प्रयास के तहत उन्होंने उच्च अधिकारियों को लगातार प्रार्थना पत्र भेजते हुए बस्ती के विकास का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत क्लस्टर आवास योजना के अंतर्गत बनवासी बस्ती के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

पीडी चंदौली और खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान को आश्वासन दिया कि भूमिहीन मुसहर बनवासियों को जमीन, आवास, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुंदर रूप से प्रदान की जाएंगी। इसके बाद प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने बस्ती के सभी निवासियों को बुलाकर सूची तैयार की और सम्मानपूर्वक प्रार्थना पत्र भेजा।

इस अवसर पर मंगला प्रसाद, विकास, रूपवंती देवी, दासी देवी, बैजनाथ, राजकुमार, निर्मला, मनोरमा, संदीप, लखन, जितेंद्र, बहेत्री नगदु सहित अन्य बनवासी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …