Breaking News

शाहजहांपुर: खाद्य सुरक्षा टीम ने 110 किलो एक्सपायरी नमकीन व 25 पेटी नूडल नष्ट किए, लाखों की तेल की खेप सीज।

खाद्य सुरक्षा टीम ने 110 किलो एक्सपायरी नमकीन व 25 पेटी नूडल नष्ट किए, लाखों की तेल की खेप सीज।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग शाहजहांपुर की टीम ने होली पर्व को देखते हुए बड़ा कार्रवाई करते हुए 110 किलो एक्सपायरी श्री ब्रांड नमकीन और 25 पेटी नूडल नष्ट कर दिए। एक्सपायरी नमकीन का अनुमानित मूल्य 20,000 रुपए और नूडल का 5,000 रुपए आंका गया।

फर्रुखाबाद रोड कलान स्थित राघव एजेंसी से एक नमूना राइस ब्रान ऑयल (राज कोलू ब्रांड) और एक नमूना कच्ची घानी सरसों का तेल (डबल बादशाह ब्रांड) संग्रहीत कर प्रयोगशाला भेजा गया।

राज्य स्तरीय सचल दल ने जमौर स्थित केसी एडिबल ऑयल से फ्रूट राइस ब्रान ऑयल, गाड़ीपुर स्थित गर्ग एडिबल ऑयल से मल्टी सोर्सेज एडिबल ऑयल, रिफाइंड सनफ्लॉवर ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और शाही किसान मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल के नमूने तथा सांवरीया कच्ची धानी सरसों का तेल का नमूना संग्रहीत किया। इन खाद्य तेलों की कुल मात्रा लगभग 894 लीटर और अनुमानित मूल्य 1,41,260 रुपए है, जिसे नियम अनुसार सीज किया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी ने बताया कि खाद्य विभाग की यह कार्रवाई होली पर्व तक लगातार जारी रहेगी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!