Breaking News

सपा कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

सपा कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

रिपोर्ट: मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय पर संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने की। उन्होंने कहा कि संत नामदेव जी ने भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी और समाज में समानता, प्रेम व भाईचारे का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित संगोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों ने संत नामदेव जी के जीवन दर्शन और शिक्षाओं पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे महान संतों की शिक्षाएँ हर वर्ग के लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश यादव, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, प्रदेश सचिव विजय सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा नेता लखन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव, प्रदेश सचिव सरताज खान, जिला सचिव संतोष कुमार पाल, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष मुकेश यादव और जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन संत नामदेव जी के संदेशों को समाज में प्रसारित करने के संकल्प के साथ किया गया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!