Breaking News

स्टूडेंट्स सेमिनार में प्रिया कुमारी ने किया प्रथम स्थान हासिल, मेधावी छात्राएं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित।

स्टूडेंट्स सेमिनार में प्रिया कुमारी ने किया प्रथम स्थान हासिल, मेधावी छात्राएं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित।

आई एम खान 

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित 15 दिवसीय स्टूडेंट्स सेमिनार का समापन प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित करने के साथ हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा और विषय संबंधी ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में प्रिया कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रद्धा यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं पूर्णिमा तोमर और अनुष्का यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

समारोह के दौरान प्रतिभागियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रिया कुमारी ने बताया कि फैबेसी परिवार विषय पर तैयार की गई उनकी प्रेजेंटेशन उनके लिए केवल एक विषय नहीं, बल्कि एक विशेष अनुभव रही। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली श्रद्धा यादव ने फैमिली लैमिएसी विषय पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इस गतिविधि के दौरान विषय की विस्तृत जानकारी मिलने के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों से भी बहुत कुछ सीखने को मिला।

संयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पूर्णिमा तोमर ने कहा कि इस गतिविधि से उन्हें पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन तैयार करने और उसका प्रभावी उपयोग करने का अनुभव मिला। किसी विषय को दूसरों को समझाने से स्वयं की समझ भी और अधिक स्पष्ट होती है।

कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में वनस्पति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Check Also

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित।

14 वर्षों का गौरवशाली सफर पूरा, यदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने धूमधाम से मनाया स्थापना …