Breaking News

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध।

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध।

बदायूं। रबी सीजन 2026-27 के लिए जनपद के आलू उत्पादक किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित किया गया है। आवंटन के सापेक्ष जनपद को आलू की नौ किस्मों का बीज प्राप्त हो चुका है। इनमें कुफरी किरन, कुफरी फाईसोना, कुफरी आनंद, कुफरी ख्याति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी चिप्सोना-3, कुफरी सूर्या, कुफरी मोहन एवं कुफरी बहार शामिल हैं।

जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि आलू बीज आधारीय प्रथम सीड साइज 2630 रुपये, आधारीय प्रथम ओवर साइज 2040 रुपये तथा आधारीय द्वितीय सीड साइज 2480 रुपये प्रति कुंतल की दर से उपलब्ध है।

उन्होंने जनपद के आलू उत्पादक किसानों से अपील की है कि इच्छुक किसान एसआर कोल्ड स्टोरेज नवादा से नकद मूल्य पर आलू बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज प्राप्त करने संबंधी अधिक जानकारी जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय से अथवा आलू बीज प्रभारी देवेंद्र कुमार, सहायक उद्यान निरीक्षक के मोबाइल नंबर 7983319256 पर संपर्क करके प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग।

बदायूं में दो दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन, 15 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग। …