Breaking News

बलरामपुर में बूथ स्तर पर मनाई जाएगी सरदार पटेल की 150वीं जयंती : प्रभारी मंत्री राकेश सचान।

बलरामपुर में बूथ स्तर पर मनाई जाएगी सरदार पटेल की 150वीं जयंती : प्रभारी मंत्री राकेश सचान।

रिपोर्ट: गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी 31 अक्टूबर को देशभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को बूथ स्तर पर बड़े उत्साह से मनाएगी। इस संबंध में सोमवार को अटल भवन कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने अभियान की रूपरेखा साझा की।

मंत्री राकेश सचान ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की आज़ादी और एकता में अतुलनीय योगदान दिया था। उन्होंने 565 रियासतों को जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी। सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके योगदान को यादगार बनाने के लिए दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कराया, जो राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

मंत्री ने बताया कि 31 अक्टूबर को जिलेभर में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 6 नवंबर से 25 नवंबर तक जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा के समापन पर जनसभा आयोजित होगी, जिसमें कार्यकर्ताओं और नागरिकों को सरदार पटेल के विचारों से अवगत कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा देने के लिए विद्यालयों में निबंध, भाषण प्रतियोगिता और संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

राकेश सचान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में 100 एकड़ भूमि पर पटेल पार्क का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ियाँ उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, विधायक पलटू राम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस और मीडिया संयोजक अवधेश पांडेय मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरदार पटेल की जयंती को “जन-जन का उत्सव” बनाएं और उनके आदर्शों को समाज तक पहुँचाएँ।

Byte – राकेश सचान प्रभारी मंत्री

Spread the love

Check Also

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए सम्मानित।

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए …