Breaking News

चोरी का 1.78 कुंतल लोहा खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, छह कट्टों में बरामद हुआ स्क्रैप।

चोरी का 1.78 कुंतल लोहा खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, छह कट्टों में बरामद हुआ स्क्रैप।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने चोरी का लोहा खरीदने के आरोप में एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.78 कुंतल स्क्रैप लोहा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश नगर कॉलोनी निवासी नदीम पुत्र शफी अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, बीती 23 अक्टूबर को हथौड़ा बुजुर्ग स्थित एसआर इंजीनियरिंग से हजारों रुपये का लोहा चोरी हो गया था। मामले में दीपक शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने सुमित, अंकुर और बाचू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहम्मदी रोड से ग्राम बसुलिया जाने वाले मार्ग पर हड्डी मिल तिराहे के पास स्थित कबाड़ की दुकान पर छापा मारा। वहां मिले लोहे की वादी से पहचान कराई गई तो उसने उसे अपना चोरी हुआ माल बताया। इसके बाद पुलिस ने दुकान से छह कट्टों में रखा 1.78 कुंतल स्क्रैप लोहा बरामद कर कबाड़ी नदीम को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में नदीम ने बताया कि सुमित, अंकुर और बाचू ने उसे यह लोहा बेचा था। सस्ते दामों पर मिलने के कारण उसने इसे खरीद लिया था। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक सागर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

स्टूडेंट्स सेमिनार में प्रिया कुमारी ने किया प्रथम स्थान हासिल, मेधावी छात्राएं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित।

स्टूडेंट्स सेमिनार में प्रिया कुमारी ने किया प्रथम स्थान हासिल, मेधावी छात्राएं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित। …