Breaking News

जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से दुष्कर्म, आरोपी सफाईकर्मी 3 घंटे में गिरफ्तार।

जिला अस्पताल में महिला तीमारदार से दुष्कर्म, आरोपी सफाईकर्मी 3 घंटे में गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जिला अस्पताल शाहजहांपुर में इलाज करा रही एक महिला तीमारदार के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपी सफाईकर्मी जयशंकर को पुलिस ने मात्र तीन घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, महिला अपने जेठ की देखभाल के लिए जिला अस्पताल में थी। सोमवार को सफाईकर्मी जयशंकर ने महिला को यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसे बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से मिलवाएगा। इसी बहाने वह महिला को अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने शौचालय में ले गया, जहां जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता की शिकायत पर चौक कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी सफाईकर्मी जयशंकर निवासी थाना कांट को बरेली मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार सिंह और एसआई विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ा। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!