Breaking News

रामलीला में मेघनाथ वध और सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए भावविभोर।

रामलीला में मेघनाथ वध और सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन, दर्शक हुए भावविभोर।

आई एम खान 

बिसौली। आदर्श रामलीला कमेटी बिसौली गंज में चल रही रामलीला में मेघनाथ वध एवं सिलोचना सती की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को त्रेतायुग की रामकथा का साक्षात अनुभव कराया। प्रभु श्रीराम की भक्ति, धर्म और त्याग से जुड़े प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

मंचन के दौरान युद्धभूमि में मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच हुए तीखे संवादों ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। दोनों के बीच भीषण युद्ध हुआ, जिसमें अंततः लक्ष्मण ने अपने बाणों से मेघनाथ का वध कर दिया। पति की मृत्यु का समाचार मिलने पर सिलोचना व्याकुल हो उठीं और अपने पति का शीश लेने रामदल में पहुंचीं।

इस दौरान प्रभु श्रीराम और सिलोचना के बीच हुए संवाद ने लीला को अत्यंत मार्मिक बना दिया। प्रभु श्रीराम ने सिलोचना से कहा कि यदि यह शीश वास्तव में उनके पति का है तो उनकी पुकार पर अवश्य बोलेगा। इसके बाद मेघनाथ के शीश के बोलने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे।

पति के प्रति सिलोचना के अटूट प्रेम, समर्पण और पतिव्रता भाव का मंचन देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। रामलीला के इस प्रसंग ने धर्म, मर्यादा, प्रेम और त्याग का संदेश दिया। अंत में पूरा रंगमंच प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

 

 

Spread the love

Check Also

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध।

किसानों को 1340 कुंतल आलू बीज आवंटित, नौ उन्नत किस्में उपलब्ध। बदायूं। रबी सीजन 2026-27 …