Breaking News

किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर।

किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के साहूपुरी बाजार में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल किशोर को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, साहूपुरी जनरल स्टोर के मालिक सेठ राम पटेल के पुत्र राज पटेल (17 वर्ष) को कुछ युवकों ने फोन कर साहूपुरी स्थित मंदिर बुलाया। वहां विवाद हुआ और हमलावरों ने उसके पेट पर चाकू से हमला कर दिया।

रक्तरंजित हालत में घायल किशोर को पहले पड़ाव स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय दुकानदारों ने फिलहाल इस मामले पर कुछ भी कहने से परहेज किया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है और आरोपितों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!