Breaking News

बहादुरपुर में चाकू की नोक पर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

बहादुरपुर में चाकू की नोक पर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बीती रात सनसनीखेज चोरी की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। आरोप है कि एक अज्ञात चोर देर रात घर में घुसा और गृहस्वामी की पत्नी को चाकू दिखाकर डराया, जिसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी ली और लाखों के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया।

गृहस्वामी शीतल पटेल के मुताबिक, वारदात रात लगभग 11 बजे हुई। उस वक्त उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। चोर ने उन्हें हथियार के बल पर बंधक बना लिया और 12,000 रुपये नकद, एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, एक चांदी की चेन समेत कई कीमती जेवरात चुरा लिए।

घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और थाने जाकर तहरीर भी दी। जानकारी मिलते ही सीओ मुगलसराय व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

हालांकि, कोतवाली प्रभारी गगन राज सिंह ने इस चोरी की घटना पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि रात 11 बजे इतनी बड़ी वारदात होना असंभव प्रतीत होता है, साथ ही घर में मौजूद कुछ गहनों को चोर ने छुआ तक नहीं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस प्रकरण से पर्दा उठ जाएगा।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …