Breaking News

नौगढ़ के शिक्षकों ने विधायक कैलाश आचार्य से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत।

नौगढ़ के शिक्षकों ने विधायक कैलाश आचार्य से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। नौगढ़ क्षेत्र के शिक्षकों ने चकिया विधानसभा के विधायक कैलाश आचार्य से मुलाकात कर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की विभिन्न शैक्षिक समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान शिक्षकों ने विधायक का अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान भी किया।

शिक्षकों ने विधायक को बताया कि जूनियर हाईस्कूल लक्ष्मणपुर में चापाकल से गंदा पानी निकलने के कारण पेयजल की समस्या बनी हुई है। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में बाउंड्री व गेट न होने से विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं के आने का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी होती है।

विधायक कैलाश आचार्य ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी शिक्षकों को होली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अजय सिंह सपना (शहाबगंज), विवेक सोमवंशी (ब्लॉक मंत्री), राजन सिंह (ब्लॉक प्रतिनिधि), प्रशांत गुप्ता (ब्लॉक मंत्री जूनियर शिक्षक संघ), अरुण सिंह (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), विशाल श्रीवास्तव, आशुतोष सिंह, श्याम सुंदर, नंदलाल सिंह, नीरज सिंह, मनीष भार्गव, आशीष पटवा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …