Breaking News

किसानों को 50% सब्सिडी पर मिल रहा हाइब्रिड मक्का बीज, राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध।

किसानों को 50% सब्सिडी पर मिल रहा हाइब्रिड मक्का बीज, राजकीय बीज भंडारों पर उपलब्ध।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चंदौली। जनपद के किसानों को जायद सीजन में हाइब्रिड मक्का बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। यह बीज त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम और संकर बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने की योजना के अंतर्गत वितरित किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी राजकीय कृषि बीज भंडार से इसका लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वर्तमान समय जायद सीजन में मक्का की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। राजकीय कृषि बीज भंडारों पर HQPM-5 प्रजाति का हाइब्रिड मक्का बीज उपलब्ध है, जिसका विक्रय मूल्य 285 रुपये प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस पर किसानों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि जायद सीजन में मक्का की खेती करने वाले किसान अपने विकास खंड के राजकीय कृषि बीज भंडार से संपर्क कर अनुदान पर हाइब्रिड मक्का बीज प्राप्त कर सकते हैं। बीज का वितरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बीज खरीदते समय किसानों को पहले पूरा मूल्य जमा करना होगा। इसके बाद अनुदान की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे किसान के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …