Breaking News

अमापुर के तराई गांवों में सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर ने किया जनसंपर्क, किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने का दिया आश्वासन।

अमापुर के तराई गांवों में सपा नेता ठाकुर धीरेन्द्र तोमर ने किया जनसंपर्क, किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने का दिया आश्वासन।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

अमापुर (कासगंज): जनपद कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तराई इलाकों में समाजवादी पार्टी के नेता ठाकुर धीरेन्द्र सिंह तोमर ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आधा दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से सीधे संवाद किया तथा उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।

दौरे के दौरान ग्रामीणों और किसानों ने बताया कि बरसात के मौसम में नदी और बाढ़ का पानी तराई क्षेत्र में भर जाने से उनकी तैयार फसलें पूरी तरह तबाह हो जाती हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। किसानों की इस पीड़ा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा नेता ठा. धीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि समाजवादी पार्टी संकट की इस घड़ी में पूरी मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने वादा किया कि प्रदेश में सपा सरकार बनते ही तराई क्षेत्र की इस गंभीर बाढ़ और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस बात पर नाराजगी जताई कि आज तक उनकी सुध लेने कोई जनप्रतिनिधि उनके बीच नहीं आया था। ऐसे में पहली बार किसी नेता द्वारा पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनने और मदद का भरोसा दिए जाने पर ग्रामीणों ने ठा. धीरेन्द्र तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपना पूरा समर्थन देने का विश्वास दिलाया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान उनकी पूरी टीम और क्षेत्र के कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजनों के साथ की चर्चा।

दातागंज में आयोजित हुई ‘सामाजिक समरसता संगोष्ठी’, विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुस्लिम समाज के …