Breaking News

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में रावण दहन के साथ मनाया गया विजयदशमी पर्व।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में रावण दहन के साथ मनाया गया विजयदशमी पर्व।

उझानी, बदायूं। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी में 21 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया और रावण के विशाल पुतले का दहन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज उठा।

समारोह में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, महर्षि विश्वामित्र, वानर सेना, मेघनाद और रावण सहित रामायण के विभिन्न पात्रों का रूप धारण किया। मंच पर मेघनाद वध और रावण वध की लीला का सजीव प्रदर्शन किया गया। रावण वध के बाद प्रतीकात्मक रूप से उसके पुतले का दहन किया गया। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

रामलीला के मंचन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से परिचित कराने के साथ-साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश भी दिया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया और विभिन्न प्रसंगों से प्रेरणा प्राप्त की।

विद्यालय की चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट और उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

रावण के पुतले का निर्माण विद्यालय की कला शिक्षिकाओं रचना यादव, अर्चना पाण्डेय और शिक्षक मनोज कुमार सक्सेना के सहयोग से किया गया। पुतले की आकर्षक बनावट में उनकी कलात्मक दक्षता देखने को मिली।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विजयदशमी के सांस्कृतिक महत्व और सत्य, सदाचार तथा सकारात्मक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई।

Spread the love

Check Also

बदायूं में ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

  विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक। …