Breaking News

डीएम और एसएसपी ने मतदेय स्थल म्याऊँ का किया निरीक्षण।

डीएम और एसएसपी ने मतदेय स्थल म्याऊँ का किया निरीक्षण।

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार, 22 अक्टूबर को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से म्याऊँ स्थित मतदेय स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।

प्रशासन के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा।

Spread the love

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, बदायूं में 3935 मतदाता करेंगे मतदान।

10 मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड …