Breaking News

बिसौली के नए कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार, बैठक कर दिए सख्त निर्देश।

बिसौली के नए कोतवाल सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने संभाला कार्यभार, मातहतों के साथ बैठक कर दिए सख्त निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली: नवागंतुक पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने कोतवाली का कार्यभार संभालने के बाद रविवार को थाने में सभी अधीनस्थों के साथ पहली महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली और प्राथमिकताओं स्पष्ट करते हुए सख्त निर्देश दिए।

कोतवाल ने दो टूक शब्दों में कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन सबसे पहली और अहम प्राथमिकता है। उन्होंने अपराध और अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज करने तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीट पुलिसिंग व्यवस्था पुलिस तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर हाल में मजबूत किया जाना चाहिए।

थाने में आने वाले फरियादियों के प्रति पुलिस का रवैया संवेदनशील रखने की बात कहते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और पीड़ित की शिकायत को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए।

इस बैठक के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी, बुधबाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, हाईवे चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, दबतोरी चौकी इंचार्ज विक्रांत आर्य, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, उप निरीक्षक जोगेंद्र पाल, मो. अब्बास, तिलक राम, विनय कुमार सहित राजीव, रघुवंश, संजीव, रवि, रोहित कुंडू, गजेंद्र, सरताज, आकाश, योगेश, सरिता और कृष्णा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने परिषदीय विद्यालयों के योगदान को सराहा।

बदायूं में शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने परिषदीय …