Breaking News

सड़क हादसे में युवक की मौत, ससुराल जाते समय हुआ हादसा।

सड़क हादसे में युवक की मौत, ससुराल जाते समय हुआ हादसा।

सहसवान, बदायूं। थाना सहसवान क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने गांव से ससुराल जा रहा था। रास्ते में उसका शव सड़क पर पड़ा मिला, जबकि पास में उसकी मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद मृतक की पहचान कर ली।

पुलिस के अनुसार, पीआरवी 7854 ग्राम शिकारपुर से ग्राम इब्राहिमपुर गढ़ी स्थित अपने निर्धारित पॉइंट की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसके पास ही एक मोटरसाइकिल पड़ी थी। पीआरवी कर्मियों ने घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक सड़क पर गिर गया। उसके सिर पर वाहन चढ़ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर मिली काले रंग की होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। मृतक के दाहिने हाथ पर ‘राजमाला’ गुदा हुआ था।

बाद में मृतक की पहचान दीपक (30) पुत्र कालीचरण, निवासी ग्राम खेड़ा फत्तेपुर, थाना जुनावई, जनपद संभल के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, दीपक अपनी ससुराल ग्राम राजथल, थाना इस्लामनगर, जनपद बदायूं जा रहा था।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में ‘संविधान संवाद’ अभियान के तहत नोडल शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

  विद्यालयों में विद्यार्थियों को संविधान, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जाएगा जागरूक। …