Breaking News

गंजडुंडवारा में भरत मिलाप लीला का मंचन, श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक।

गंजडुंडवारा में भरत मिलाप लीला का मंचन, श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देख भावुक हुए दर्शक।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

गंजडुंडवारा, कासगंज। नगर में श्री रामलीला महोत्सव के तहत बुधवार शाम राजाराम चौराहा पर भरत मिलाप लीला का मंचन किया गया। श्री दिव्य रामलीला नाट्य कला ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने भगवान श्रीराम और उनके अनुज भरत के मिलन का भावपूर्ण दृश्य प्रस्तुत किया। मंचन देखने के लिए चौराहा पर बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।

लीला में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम पिता के वचनों का पालन करते हुए वनवास व्यतीत कर रहे हैं। वहीं, भरत अपने बड़े भाई श्रीराम को अयोध्या वापस लाने के लिए वन पहुंचते हैं। भरत उनसे अयोध्या लौटकर राजपाट संभालने का आग्रह करते हैं, लेकिन श्रीराम पिता को दिए वचन का पालन करते हुए वनवास पूरा करने की बात कहते हैं।

श्रीराम और भरत के बीच भाईचारे, प्रेम, त्याग और समर्पण के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपने अभिनय से लीला को जीवंत बना दिया, जिसकी दर्शकों ने सराहना की। इस मंचन के माध्यम से भाई-भाई के अटूट प्रेम और पारिवारिक रिश्तों की महत्ता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अमित प्रकाश महाजन, महामंत्री सचिन गुप्ता, अंकित भूषण गुप्ता, प्रमोद यादव और अमित कुमार चंद्रा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक का आपराधिक इतिहास भी आया सामने।

शाहजहांपुर में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, एक का आपराधिक इतिहास भी …