Breaking News

बदायूं में जाम से निपटने के लिए समिति करेगी सर्वे, रिपोर्ट के आधार पर बनेगी योजना।

बदायूं में जाम से निपटने के लिए समिति करेगी सर्वे, रिपोर्ट के आधार पर बनेगी योजना।

बदायूं। शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने पहल की है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने पुलिस, परिवहन, नगर पालिका परिषद और लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभागों की समिति गठित कर शहर में जाम के कारणों का सर्वे करने और समाधान सुझाने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या दूर करने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि शहर से होकर करीब 950 बाहरी बसें गुजरती हैं। इसके अलावा जनपद में 170 रोडवेज बसें और 107 निजी बसें भी शहर के रास्ते आवागमन करती हैं। बड़ी संख्या में बसों के आने-जाने को शहर में जाम की समस्या का एक प्रमुख कारण बताया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों की संयुक्त समिति को निर्देश दिए कि वह सामूहिक रूप से सर्वे कर जाम के कारणों का आकलन करे और समस्या के समाधान के लिए ठोस सुझावों के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करे। रिपोर्ट मिलने के बाद दोबारा बैठक कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

शहर में ई-रिक्शा के कारण उत्पन्न होने वाले जाम पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुवेध मिलिंद जाधव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, बदायूं में 3935 मतदाता करेंगे मतदान।

10 मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड …