Breaking News

बिसौली में श्री जनता रामलीला मंचन का भव्य उद्घाटन, गणमान्य लोग रहे मौजूद।

बिसौली में श्री जनता रामलीला मंचन का भव्य उद्घाटन, गणमान्य लोग रहे मौजूद।

आई एम खान 

बिसौली। श्री जनता रामलीला एवं कृषि प्रदर्शनी के रंगमंच पर जनता नाट्य परिषद की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का उद्घाटन गुरुवार को भव्य समारोह के बीच किया गया। कार्यक्रम में भाजपा बदायूं के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी प्रियंका गोयल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पीपीएस अधिकारी एवं बिसौली क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय और बिसौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्र कुमार शर्मा भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रामलीला मंचन के शुभारंभ के साथ ही धार्मिक आयोजन का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने रामलीला जैसे आयोजनों को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से जुड़ने का माध्यम बताया।

जनता नाट्य परिषद की ओर से आयोजित इस रामलीला मंचन को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, बदायूं में 3935 मतदाता करेंगे मतदान।

10 मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम, 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला। बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खंड …